नई दिल्ली (संवाददाता)- ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रसवे का निर्माण कार्य गति पर है। पलवल जिला क्षेत्र में पुलों, पैदल पार पथों का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 21 किलोमीटर लम्बाई तक भूमि को समतल भी किया जा चुका है। उक्त जानकारी देते हुए परियोजना कार्यान्वयन ईकाइ- ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रसवे-2 के परियोजना निदेशक किशोर कन्याल ने बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रसवे का निर्माण कार्य योजनाबद्ध एवं समयबद्ध रूप से किया जा रहा है। निर्माण कार्य की गति की नियमित रूप से समीक्षा भी की जा रही है। इस दिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी (दिल्ली) एवं तकनीकी महाप्रबन्धक डॉ. बी.एस. सिंगला ने नई दिल्ली स्थित प्राधिकरण के मुख्यालय में बैठक के दौरान ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रसवे के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में परियोजना कार्यान्वयन ईकाइ के हरियाणा के पलवल एवं फरीदाबाद जिला क्षेत्रों के अंतर्गत पडऩे वाले पैकेज-5 एवं पैकेज-6 की समीक्षा की गई।
हरियाणा के पलवल व फरीदाबाद जिला क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रसवे के पैकेज-6 के अंतर्गत कुशलीपुर(पलवल)से मोहना तक 22 किलोमीटर में से 21 किलोमीटर लम्बाई तक भूमि को समतल करने का कार्य किया जा चुका है। इसी क्रम में 13 किलोमीटर लम्बाई में 2.5 मीटर औसतन ऊंचाई तक तटबंध भराई का कार्य किया जा चुका है। निर्मित किए जाने वाले 27 छोटे पुलों में से 14 का निर्माण कार्य गति पर है। निर्मित किए जाने वाले 25 पैदल पार पथों में से 03 का निर्माण कार्य गति पर है।
उन्होंने बताया कि पलवल जिला क्षेत्र में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रसवे की निर्मित की जाने वाली तीन प्रमुख संरचनाओं पलवल इंटरचेज, दिल्ली-मथुरा रेलमार्ग पर ऊपरगामी पुल तथा आगरा नहर पर पुल के लिए ड्रांईग एवं डिजाइन का कार्य किया जा रहा है। ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रसवे के 23 किलोमीटर लम्बाई के पैकेज-5 के अंतर्गत मोहना से युमना एक्सपे्रसवे तक 15 किलोमीटर लम्बाई हरियाणा के फरीदाबाद क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती है। फरीदाबाद जिला क्षेत्र में यमुना नदी पर निर्मित किए जाने वाले पुल का निर्माण कार्य प्रारंभ हो चुका है। अधिकतर लम्बाई में तटबंध भराई का कार्य काफी ऊंचाई तक पहुंच गया है।
परियोजना अधिकारी ने बताया कि ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सपे्रसवे के निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि की मुआवजा वितरण प्रक्रिया को और अधिक गति दी जा रही है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण दिल्ली के क्षेत्रीय अधिकारी द्वारा भी प्राधिकरण के अधिकारियों,प्राधिकरण अभियंता एवं ठेकेदारों को निर्माण कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण करवाने की दिशा में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।