नई दिल्ली(राजेश शर्मा)- राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बीते 18 मई से आरंभ हुआ यह टूर्र्नामेंट 24 मई तक खेला गया जिसमें विश्व विख्यात उबेर कप के लिए शनिवार को हुए महिला टीम मुकाबलों में चीन ने जापान को 3-1 से हरा कर13वीं बार खिताब अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही चीन ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया जबकि जापान को रजत पदक मिला और भारतीय टीम को कांस्य पर ही संतोष करना पङा।
भारतीय महिला टीम को यहाँ खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत और दक्षिण कोरिया को कांस्य पदक मिला। मेजबान भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार कांस्य पदक हासिल किया है। भारतीय महिला खिलाङियों ने इंडोनेशिया को 3-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया था।
उबेर कप में भारतीय महिलाओं के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भले ही चैंपियन बनने का स्वप्न अधुरा रहा हो लेकिन पहली बार सेमीफाईनल तक पहुँच कर कांस्य पदक हासिल करना भी भारत के लिए खासी उपलब्धि रही। वहीं भारतीय महिला खिलाङियों को विश्व की अन्य मजबूत टीमों के साथ खेलने और अपने गिरेबान में झाँकने का भी अवसर मिला है।