नई दिल्ली (संवाददाता)- दिल्ली के अलग अलग क्षेत्रों में लगातार आप पार्टी विधायकों द्वारा महिलाओं को प्रताडित करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के शालीमार बाग कार्यकर्ताओं ने बाईक रैली निकाली। इस रैली का नेतृतव भाजपा दिल्ली प्रदेश महामंत्री रेखा गुप्ता द्वारा किया गया।
यह रैली पीतमपुरा, हैदरपुर, शालामार गाँव व शालीमार बाग के विभिन्न प्रमुख मार्गो से निकाली गई। जनचेतना बाईक रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल से इस्तीफा की मांग और दोषियों को गिरफतार करने के नारे भी लगाए। रैली के मौके पर जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिल सिंघल, पार्षद भूपेन्द्र भण्डारी, चाँदीराम चावला, ममता नागपाल, हरबंस लाल उप्पल भी शामिल हुए।
रेखा गुप्ता ने कहाकि जब शरद चैहान और आप कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या में बराबर के भागीदार है केजरीवाल ने सोनी को समझौता करने को कहा तो उसी मानसीक दबाव में उसने अपने को बेसहारा समझ आत्महत्या की। अब शरद चैहान को तो गिरफतार कर लिया गया, परन्तु केजरीवाल को क्यो नही पकड़ा जा रहा।
केजरीवाल लगातार अपने विधायको की नापाक हरकतों को संऱक्षण देते रहे है चाहे वह सोमनाथ भारती हो, दिनेश मोहनिया या मनोज। महिला योग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल केजरीवाल के तोते के रूप में कार्य करती है। मालीवाल को तुरन्त प्रभाव से पद से हटाना चाहिए।