दिल्ली सरकार के कार्यो की वारिस्तक स्थिति का आंकलन करना और इसे जनता तक पहुंचाने के लिए शुक्रवार को भाजपा दिल्ली इकाई के प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में रियल्टी चेक यात्रा निकाली गई।
इस रियल्टी चेक यात्रा का उद्देश्य है दिल्ली सरकार के कामों की वास्तविक स्थिति का आंकलन करना और उसे जनता के सामने रखा गया।
इस यात्रा में दिल्ली के सांसद, विधायक, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं प्रदेश पदाधिकारी यात्रा क्षेत्र अनुसार प्रदेश अध्यक्ष के साथ रहें।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का यह रियल्टी चेक यात्रा दिल्ली के करीब-करीब हर क्षेत्र में गया।
इसके लिये भाजपा ने एक टेंपो ट्रेवलर पर विशेष वाहन बनवाया है जिसमें अंदर और छत पर लगभग 15 लोगों के बैठने की व्यवस्था थी और निगम चुनावों के दौरान सभाओं को संबोधित करने के लिये यह एक स्वतः मंच का भी काम करेगा।